मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- बोचहां। प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को मजदूर की जगह बच्चों से झाड़ू लगवाया गया। नए बीएओ की पोस्टिंग के बाद कार्यालय की सफाई कराई जा रही थी। अकाउंटेंट जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यालय की सफाई कराए हुए काफी दिन हो गए थे। इसलिए मजदूर सफाई कराई गई है। यह स्थिति तब है जब सरकार की ओर से बाल श्रम रोकने को लेकर लगातार प्रचार-प्रसार किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...