बीएएमएस परीक्षा के दौरान नकल करते छात्र पकड़ा
मथुरा, अक्टूबर 4 -- मथुरा, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा बीएसए कालेज में आयोजित बीएएमएस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान शनिवार को महाविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा एक छात्र को नकल की पर्ची के माध्यम से अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। छात्र के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार यूएफएम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीएएमएस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं बीएसए कॉलेज में कड़ी निगरानी के बीच संचालित की जा रही हैं। परीक्षा में मथुरा के ओडीएम कॉलेज राया, एसकेएस कॉलेज छाता तथा धन्वंतरि कॉलेज छाता के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं। शनिवार को परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड/सतर्क दल द्वारा पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.