बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं। जनपद में पूर्व में बीएएमएस डॉक्टरों का आयुर्वेद क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकरण केवल एक वर्ष के लिए किया जाता था। यह अवधि काफी कम होने के कारण डॉक्टरों को बार-बार पंजीकरण कराने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। धन्वंतरि डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रयासों तथा भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के सहयोग से अब इस पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी गई है। धन्वंतरि डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि उन्होंने औऱ एसोसिएशन ने इस संबध में भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया था।भाजपा विधायक और एसोसिएशन के प्रयास से अब पंजीकरण अवधि एक साल से बढ़ कर पांच साल हो गई है। यह निर्णय जनपद के सभी बीएएमएस डॉक्टरों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा तथा उन्हें बार-बार नवीनीकरण की प्रक्रिया ...