प्रयागराज, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश व विभिन्न राज्यों के मेडिकल संस्थानों की बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद तारूक को एसटीएफ ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया। करेली स्थित उसके क्लीनिक सावित्रीबाई फुले मेडिकल रिसर्च सेंटर में छापेमारी में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की 68 कूटरचित मार्कशीट व डिग्री, एक कंप्यूटर, पेन ड्राइव व एक मोबाइल बरामद किया गया है। मोहम्मद तारूक स्वयं और अपनी पत्नी के नाम पर भी फर्जी डिग्री बनाकर क्लीनिक चला रहा था। आरोपी को करेली थाने को सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस पूछताछ के आधार पर गिरोह के शामिल अन्य सदस्यों का भी पता लगाने में जुटी है। मिर्जापुर बीडई पोस्ट बिहसड़ा थाना जिगना निवासी ब्रह्मानंद के क्लीनिक में एक मरीज की मौत और बवाल के बाद बीएएमएस की डिग्री फर्जी ...