कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 17 -- बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस समेत आयुष की सभी चिकित्सा पद्धतियों की स्नातक उपाधियों को गेट 2027 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) के नोटिफिकेशन में शामिल किया गया है। इसके बाद आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी के स्नातक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यानी आयुष स्नातकों का आईआईटी जाने का रास्ता खुल गया है। आईआईटी मद्रास, चेन्नई की आयोजन समिति ने 15 सितंबर को ई-मेल से यह जानकारी दी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद चौधरी ने इस संबंध में आईआईटी मद्रास के कुलसचिव को पत्र लिखा था। उन्होंने पूछा था कि इस बार के आदेश में सभी हेल्थ प्रोफेशनल लिखा है। प्रो. चौधरी ने इस पहल का स्वागत किया है। अर्...