भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की बेटी शिवांगी तिवारी का चयन देश के प्रतिष्ठित परमाणु अनुसंधान संस्थान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में बतौर साइंटिफिक ऑफिसर (ग्रुप-ए, राजपत्रित) पद पर हुआ है। शिवांगी ने शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईआईटी-जैम 2024 की परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने एमएससी रसायन विज्ञान की पढ़ाई पूरी की। साथ ही सीएसआईआर-नेट जेआरएफ जून 2025 परीक्षा में भी ऑल इंडिया 36वीं रैंक हासिल की थी। शिवांगी के पिता डॉ. ओम प्रकाश तिवारी ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि शिवांगी की सफलता युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह भी पढ़ें- CUET UG : सीयूईटी में किस विषय में किया गया सर्वाधिक स्कोर, देखें लिस्ट यह भी पढ़ें- CU...