पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पार्ट टू व पार्ट थ्री 2026 के बीए, बीएससी एवं बीकॉम विशेष परीक्षा करवाने की मांग पूर्णिया विश्वविद्यालय में मुखर हो रही है। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के अंतर्गत सभी डिग्री महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं का डाटा विश्वविद्यालय एकत्रित कर रहा है। डाटा एकत्रित होने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा यूएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाने को लेकर तिथि घोषित की जाएगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय स्पेशल परीक्षा करवाने को लेकर तैयारी जोरों पर शुरू है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने बताया कि स्पेशल परीक्षा करवाने को लेकर सभी छात्र-छात्राओं के डाटा को एकत्रित किया जा रहा है। शीघ्र ही स्पेशल परीक्षा करवाने को लेकर तिथि घोषित की जाये...