रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक के अंतर्गत बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर-6 (सत्र 2022-26) की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि में संशोधन किया है। यह संशोधित तिथि नियमित विद्यार्थियों के साथ-साथ सीबीसीएस बैकलॉग, व्यावसायिक पाठ्यक्रम (2022-25) और ऐड-ऑन/सीए/एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं पर भी लागू होगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 18 से 23 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात, 24 से 27 दिसंबर तक 400 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी परीक्षा फॉर्म या शुल्क व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा...