रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने राज्य के सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए जेईई मेन के राज्य मेरिट सूची के आधार पर पहले से चौथे चरण तक ऑनलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

काउंसिलिंग कार्यक्रम की समय सारणी पर्षद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए राज्य मेरिट सूची 5 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि पंजीकृत अभ्यर्थी 6 से 9 जुलाई तक सीट आवंटन के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। 10 जुलाई को सुधार का अवसर मिलेगा और 12 से 17 जुलाई के बीच प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन 13 से 17 जुलाई तक संबंधित संस्थानों में होगा।

अन्य चरणों का विवरण दूसरे चरण की क...