रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने जेईई मेन के परिणाम के आधार पर राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट तैयार करने और बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 2 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 5 जुलाई को किया जाएगा, जबकि आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर 3 जुलाई को पंजीकृत अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। काउंसिलिंग की विस्तृत समय-सारिणी बाद में अलग से जारी की जाएगी। इसके लिए वे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में रैंक प्राप्त की हो। अभ्यर्थी को 12वीं परीक्षा में भौतिकी, गणित तथा रसायन विज्ञान/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी/बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/कृषि/इंजीनियरिंग ग्राफिक्स...