कौशाम्बी, जुलाई 24 -- निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा फर्जी नामांकन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के पांच मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरटीई के तहत नामांकित विद्यार्थियों का सघन भौतिक सत्यापन कराया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में आरटीई के तहत नामांकित बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित मिले, जिससे शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई है। निरीक्षण में डी.एम. प्राथमिक विद्यालय चाकवन में आरटीई के तहत नामांकित 31 विद्यार्थियों में 19 अनुपस्थित पाए गए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बीईओ ने किया निरीक्षण, बिना सूचना के 2 शिक्ष...