बीईओ बड़ागांव की पुत्री का डेंगू से निधन
वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी। बड़ागांव ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी विजय प्रकाश यादव की 22 वर्षीय पुत्री का डेंगू से असामयिक निधन हो गया। दिव्यांशी यादव लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा थीं। बीते कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थीं। सेहत में सुधार न होता देख शुक्रवार को परिजन उसे लेकर वाराणसी आए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह दिव्यांशी का निधन हो गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह, जिलामंत्री डॉ शैलेंद्र विक्रम, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए भूपेंद्र सिंह, बीईओ पंकज यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, नागेंद्र सरोज, संजय यादव, मनोज सिंह, संतोष सिंह, राकेश पाठक आदि ने होनहार छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : दिवंगत शिक्षिका प्रियंका कुमारी को शिक्षक शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.