बिजनौर, मार्च 1 -- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा उ०प्र० लखनऊ के निर्देशो पर नगर क्षेत्र बिजनौर में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला राजकीय कन्या बेसिक प्राईमरी स्कूल मोहल्ला चाहशीरी बिजनौर में आयोजित की गयी। शनिवार को कार्यशाला में सूर्यकान्त गिरि खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर बिजनौर एवं अनुज कुमार शर्मा जिला समन्वयक समग्र शिक्षा बिजनौर की उपस्थिति रही। उनके द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओ को विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्ध समिति के सभी अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। इस दौरान मोहम्मद आसिफ मसूद सहायक अध्यापक, शैलेन्द्र सिहं सहायक अध्यापक, रोहित कुमार सहायक लेखाकार व हेमेन्द्र सिहं का विशेष सहयोग रहा। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.