बस्ती, अप्रैल 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बीईओ सल्टौआ अशोक कुमार ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली को रवाना किया। परिषदीय विद्यालयों की शिक्षक व बच्चे बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए। रैली का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा बच्चों का प्रवेश विद्यालयों में कराना है तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के अभिभावकों को प्रवेश कराने के लिए प्रेरित करना है। सल्टौआ बीआरसी से रवाना होकर रैली भ्रमण करते हुए वापस बीआरसी पहुंची। रैली में शामिल बच्चे शिक्षा को लेकर जागरूकता से संबंधित नारे लगा रहे थे। शिक्षकों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया और उनसे अपने पाल्यों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील किया। रैली के दौरान शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी बता रहे हैं।

हिं...