बीईओ ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण
गंगापार, सितम्बर 10 -- हंडिया विकासखंड क्षेत्र के कस्बा बरौत स्थित स्टेशन रोड प्राथमिक विद्यालय प्रथम में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभाशंकर पांडेय ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शौचालय की साफ-सफाई और बच्चों की उपस्थिति समेत कुछ कमियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।डॉ. प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक माहौल में लगातार बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.