कौशाम्बी, अगस्त 21 -- खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कसिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ पंगत में बैठकर मध्यान भोजन करते ह़ुए गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार मिला। छात्राओं संग भोजन करने पर बीईओ को गुणवत्ता भी संतोषजनक मिली। उन्होंने कक्षा छात्रावास, रसोईघर और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। पेयजल, शौचालय, फर्स्ट-एड किट, स्टॉक रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका भी देखी। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से स्वच्छ एवं निर्धारित ड्रेस में रहने तथा स्वच्छता के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: परिषदीय विद्यालय में व्यवस्थाओं और शिक्षा क...