मोतिहारी, मार्च 26 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व कर्मियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सौरभ जोरवाल, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, डीईओ राजन कुमार गिरि ने संयुक्त रुप से किया। डीएम ने कहा कि चम्पारण में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वगीण विकास के लिये प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रथम दो सप्ताह में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने प्रखंडाधीन विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बढ़ाएं। डीडीसी ने कहा कि जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला परिषद् की ओर से पुस्तकालय की स्थापना की गई है। जिला के सभी प्रखंडों में चयनित मॉडल स्कूल में भी पुस्तकालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रक्रिया की जा रही है। कार्यशाला में डीईओ...