समस्तीपुर, फरवरी 26 -- विभूतिपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढिया में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ और विद्यालय परिवार के द्वारा बीईओ मनोज कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ने की संचालन कोषाध्यक्ष प्रियव्रत कुमार ने किया। बता दें कि 28 फरवरी को बीईओ सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अपने संबोधन में अतिथियों ने उनके स्वस्थ, दीर्घ जीवन की कामना की। समारोह को लेखापाल योगेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो, प्रखंड सचिव राकेश कुमार, दीपक कुमार, राजेश, प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार बादल, रामानंद ठाकुर, सुनीता कुमारी, अजीत कुमार, गौरव कुमार, ममता कुमारी, आनंद कुमार, रंजुला, माला कुमारी ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...