गया, मार्च 5 -- गुरुआ प्रखंड के प्रभारी बीईओ रंजीत कुमार ने गुरुवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान हाई स्कूल चांसी और मिडिल स्कूल नसेर बंद पाए गए। वहीं मिडिल स्कूल रघुनाथखप में केवल एक शिक्षिका पार्वती देवी ही उपस्थित थीं, जबकि प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके अलावा कई स्कूलों में शिक्षक बिना सूचना के गायब पाए गए। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि दोषी हेडमास्टर व अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए जिला को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...