मधुबनी, जून 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय के आदेश पर लौकही बीईओ ने प्लस टू उवि लौकहा कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में बीईओ ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि अफरातफरी के बीच यह रिपोर्ट सौंपी गयी है। इस विद्यालय में कथित रुप से लगभग 87 लाख की निकासी बिना किसी निविदा व वेंडर के ही किये जाने के मामले में सीएम सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद शिक्षा विभाग में इसको लेकर खलबली मची हुई है, इस मामले को लेकर ही जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बीईओ द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में विद्यालय संचालन, अभिलेख संधारण तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले को लेकर बीईओ से जा...