कटिहार, मार्च 1 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर प्रखंड में बीईओ के पद पर कार्यरत रहे सुधीर कुमार को शनिवार के दिन आजमनगर प्रखंड के समस्त शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्ति के मौके पर उन्हें भावविनी विदाई दी गई। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों का प्यार तथा स्नेह पाकर इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार कुछ देर के लिए इमोशनल हो गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश रोशन तथा राज किशोर भारती कर रहे थे। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने फूलमाला तथा शाल देकर सेवानिवृत शिक्षक सुधीर कुमार को भावभीनी विदाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...