बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- खबर का असर : बीईओ का प्रभार न लेने वाले 3 डीपीओ से शोकॉज डीईओ के आदेश के 21 दिन बाद भी प्रभार न लेने वालों पर कार्रवाई का डीएम ने दिया आदेश बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। डीईओ हेमचंद्र के आदेश के 21 दिनों बाद भी बीईओ का प्रभार न लेने वाले जिले के तीन डीपीओ से शोकॉज पूछा गया है। कार्रवाई की जद में आने वाले माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता डीपीओ विकास कुमार डीएन, समग्र शिक्षा डीपीओ भोला कुमार कर्ण और स्थापना डीपीओ प्रवीण कुमार प्रभात शामिल हैं। इस संबंध में 'हिन्दुस्तान' ने पांच अगस्त के अंक में 'डीपीओ ने डीईओ का आदेश मानने से किया इंकार, कहा-एक साथ 2 पद संभालना मुश्किल' शीर्षक से खबर छापी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम उदिता सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों पर काररवाई का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...