बीईओ कमलेश्वरी मेहता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
बागेश्वर, सितम्बर 4 -- देवेंद पांडे, गरुड़। शैक्षिक प्रशासन में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए), नई दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गरुड़ की खंड शिक्षा अधिकारी एवं डायट बागेश्वर की प्राचार्या कमलेश्वरी मेहता को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के अकादमिक भवन में दो और तीन सितंबर को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक एवं पद्मश्री प्रो. जेएस राजपूत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह पुरस्कार विकासखंड और जिले में शैक्षिक प्रशासन में सुधार के लिए किए गए सराहनीय नवाचारों के लिए दिया गया। सम्मेलन में देशभर के 84 जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- डीआईओएस डॉ. संतोष राय को मिला राष्ट्रीय पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.