गोरखपुर, मई 14 -- उरुवा/सिकरीगंज, हिन्दुस्तान टीम। उरुवा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित शिक्षकों की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पर लगाए गए आरोपों को शिक्षकों ने निराधार, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए आक्रोश जताया। बैठक में ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद चंद ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। विद्यालयों के नियमित निरीक्षण तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यात्मक आधार के किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी प्रसारित करना शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करता है। यह भी पढ़ें- युवा 2 शिक्षकों ने अपील की कि ऐसे कृत्यों से बचा जाए। बैठक में दिनेश गुप्ता, अवनीश चंद, सर्वेश पाठक, मनोज श...