देहरादून, जून 7 -- पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी), घुड़दौड़ी के छात्रों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद द्वारा आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया में संस्थान के 16 छात्रों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को 13 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिलेगा। चयनित छात्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग से जय कुमार, अमन कुमार, साक्षी जोशी, नेहा मेलकानी और अक्षिता नौटियाल शामिल हैं। वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग से आयुषी कुलाशी, विकास पंवार, हर्षित खर्कवाल, आयुषी सैनी, दिव्यांशी नैथानी, संदीली कपिल, ललित कुमार, कल्पना रानी, मयंक मधुकर, जियांशी और अंकिता प्रस...