सराईकेला, दिसम्बर 23 -- बीईईओ ने नव नियुक्त सहायक आचार्यों के लिए परिचय सत्र का किया आयोजन सरायकेला,संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में सोमवार को बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात की अध्यक्षता में परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला प्रखंड में योगदान करने वाले 28 नव नियुक्त सहायक आचार्यों ने हिस्सा लिया। परिचय सत्र के दौरान बीईईओ ने सभी सहायक आचार्यों को एक-एक कलम देकर उनको सम्मानित किया और उनसे परिचय प्राप्त किया। बीईईओ ने सभी सहायक आचार्यों को कहा कि शिक्षक एक जिम्मेदार पद है। शिक्षक के ऊपर एक कुशल समाज के निर्माण करने की बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त सभी शिक्षक अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए छात्र हित में कार्य करेंगे तभी शिक्षा का उद्देश्य पूरा किया जा सकता है। मालूम हो ...