कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा। बीआर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह में चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं प्रेरणादायक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक ओपी राय, प्राचार्या राखी कुमारी शर्मा एवं उपप्राचार्य नवल किशोर द्वारा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने किसानों के जीवन, उनके कठिन परिश्रम और संघर्ष को दर्शाते हुए मनमोहक संगीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...