हमीरपुर, अप्रैल 2 -- कुरारा, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र प्रांगण में स्कूल चलो अभियान व नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाई। मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा एक के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में पाठ्य पुस्तक वितरण की गई। उन्होंने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे। जिससे बच्चे शिक्षित हो सके। जिससे कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए।खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने कहा परिषदीय विद्यालयों में बच्चो के नामांकन हो तथा प्रतिदिन स्कूल आए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल, शिक्षक अनुराग सिंह, अमित सिंह, सरोज, मीनाक्षी, प्रीति सिंह, भागवती, राजीव गुप्ता, नाहीद हाशमी सहित ब्लाक क्षेत्र के शिक्षक...