गंगापार, अप्रैल 10 -- बहरिया विकासखंड में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय 'स्कूल चलो अभियान' के तहत भव्य रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। बीआरसी सिकंदरा में ब्लॉक स्तरीय 'स्कूल चलो अभियान' की इस रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शिव अवतार ने की। रैली का नेतृत्व महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष प्रीति सिंह, महामंत्री शिल्पी पाल एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष अलका सिंह ने किया। इस दौरान सीएम फेलो अर्चना, डॉ. अभिमन्यु सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...