कौशाम्बी, जून 27 -- बीआरसी सिराथू सभागार में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह की अध्यक्षता में 'निपुण भारत मिशन' अंतर्गत प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंड के 192 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्याप उपस्थित रहे। इस दौरान बीईओ ने अध्यापकों को स्कूल चलो अभियान के तहत जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीईओ ने विद्यालय खुलने के बाद छात्र नामांकन के साथ-साथ नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए कैच-अप गतिविधियों एवं रेमेडियल कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में स्कूल चलो अभि...