बीआरसी समेत दस विद्यालयों का बीएसए ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने सोमवार को बीआरसी सरसवां समेत क्षेत्र के दस विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले पांच शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए उन्होंने एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। इसके अलावा उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निरीक्षण के दौरान बीएसए से सबसे प्राथमिक विद्यालय दानपुर पहुंचे। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित पाये गये। शिक्षण कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा था। यहां विद्यालय की व्यवस्था सन्तोषजनक पायी गयी। इसके बाद उन्होंने यहीं के जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां नामांकन 87 के सापेक्ष 26 छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। प्रधानाध्यापक को उपस्थित बढ़ान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.