कौशाम्बी, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के अनुरूप बुनियादी साक्षरता एवं प्रारंभिक अंकीय दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिराथू बीआरसी सभागार में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और नोडल शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमिकरण तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जन समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाना रहा। निपुण प्रदेश के निर्माण हेतु 5 से 8 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अंतर्गत बाल वाटिका (5-6 वर्ष) तथा कक्षा 1 व 2 में नामांकित बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.