बदायूं, फरवरी 10 -- बिल्सी। ब्लॉक संसाधन केंद्र अंबियापुर में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बीईओ गौतम प्रकाश ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों और एआरपी ने एसएमसी के अधिकारों, कर्तव्यों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अजीत रस्तोगी ने कुशलता से किया। अमित कुमार गुप्ता ने एसएमसी के बुनियादी नियमों की जानकारी दी, जबकि अनुज सक्सेना ने समिति के विधिवत गठन की प्रक्रिया को समझाया। बृजभान सिंह ने समिति के प्रमुख कार्यों और दायित्वों पर प्रकाश डाला। वहीं वीना वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विकास कार्यों में एसएमसी सदस्यों की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। रमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.