छपरा, मई 20 -- शिकायतों के बाद डीईओ की बड़ी कार्रवाई युवा लीड छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता । बिहार शिक्षा परियोजना, सारण ने लंबे समय से अतिरिक्त प्रखंडों का प्रभार संभाल रहे लेखापाल-सह-डाटा इंट्री ऑपरेटरों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। बुधवार को जारी कार्यालय आदेश के तहत जिले के विभिन्न प्रखंड संसाधन केंद्रों में कार्यरत 14 लेखापाल-सह-डाटा इंट्री ऑपरेटरों का अतिरिक्त प्रभार समाप्त करते हुए उन्हें नए प्रखंडों में प्रतिनियुक्त किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कई कर्मी वर्षों से अतिरिक्त प्रभार वाले प्रखंडों में जमे हुए थे, जिसको लेकर लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं। इसके बावजूद प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरण की प्रक्रिया लंबित थी। यह भी पढ़ें- अब स्कूलों में बच्चे समझेंगे अंतरिक्ष का विज्ञानप्रशासनिक संतुलन कायम करन...