प्रयागराज, फरवरी 27 -- हनुमानगंज। बीआरसी बहादुरपुर में आयोजित 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' उत्सव के समापन अवसर पर समग्र निपुण एवं मूलभूत साक्षरता पर जोर दिया गया। बुनियादी शिक्षा के तहत कक्षा एक से तीसरी कक्षा तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। इस दौरान बहादुरपुर ब्लॉक के 18 संकुल से आए 90 निपुण बच्चों तथा नोडल शिक्षक सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ब्लॉक प्रमुख अरुणेंद्र यादव व डॉ सीबी सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। बीईओ राकेश यादव, शिक्षक नेता विनोद पांडेय, दिनेश मिश्रा, सुभाष यादव, एआरपी राजीव रंजन, डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी, कृपाशंकर, रीना, प्रशांत, मनीष, अखिलेश, अमिताभ आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...