गोपालगंज, मार्च 9 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में 12 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर मंगलवार को बीआरसी में सभी प्रधान शिक्षकों की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधान शिक्षकों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.