पाकुड़, फरवरी 20 -- प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी के सभागार में गुरुवार को डायबिटीज की रोकथाम को लेकर प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय एवं प्लस टू विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में क्लस्टर रिसोर्स पर्सन एवं ग्राम ज्योति के सचिव पशुपति कुमार, निदेशक आभा मैडम एवं प्रखंड प्रोग्राम मैनेजर डॉ़ ऋषि मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमनाथ पाल द्वारा मंगल गीत प्रस्तुत कर किया गया। प्रोग्राम मैनेजर आभा मैडम के द्वारा टाइप वन डायबिटीज के विषय पर आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण स्तर पर व्याप्त मिथकों के प्रति जागरूक किया गया। तत्पश्चात डॉ़ ऋषि द्वारा मधुमेह के लक्षण, प्रकार और प्रारंभिक पहचान, इनसे रोकथाम के उपाय के सभी चिकित्सीय पहलुओं को समझाया गया। प्रखंड समन्वयक अनंत कुमा...