देवरिया, सितम्बर 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला पंचायत परिसर स्थित सदर ब्लाक संसाधन केंद्र पर चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को प्रशिक्षण का क्रियात्मक अनुश्रवण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्र नामांकन एवं उपस्थिति, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यालयीय अनुशासन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों और संदर्भदाताओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक स्तर के बच्चों में बुनिया...