हमीरपुर, मई 11 -- मौदहा। बीआरसी कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविका मौजूद रहीं। जिला समन्वयक चंद्रशेखर ने 'स्कूल रेडिनेस मेला' के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। इसमें 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के साथ उनकी गतिविधियां माता-पिता व अभिभावकों द्वारा कराई जाएंगी। जिला समन्वयक चंद्रशेखर ने प्रथम संस्था की ओर से पंजीकरण व गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलौना दान अभियान प्रेरक आंदोलन बना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...