जौनपुर, फरवरी 13 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र में स्थानीय निकाय सदस्यों और ग्राम प्रधानों के लिए गुरुवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय प्रकाश सिंह केडी और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने दीप जलाकर की। खंड शिक्षा अधिकारी रमाकान्त सिंह ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं के तहत ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही निपुण भारत मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों और डीबीटी की धनराशि का बच्चों के हित में सही उपयोग पर जोर दिया। एआरपी राजेश यादव, संजय गुप्ता, राकेश सेठ और संतोष यादव ने मिशन के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की और सामूहिक प्रयास से डोभी ब्लॉक को निपुण बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका ...