साहिबगंज, जून 20 -- तालझारी । यहां का बीआरसी भवन जर्जर हो गया है। वहां कार्यरत कर्मी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। कार्यालय में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से कार्यालय कर्मी व कार्य के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। भवन के अंदर बीते दो साल से शौचालय खराब रहने से बंद पड़ा है । शौचालय खराब होने की वजह से लोग खुले में टायलेट जाने को विवश हैं। ऑफिस के काम से प्रतिदिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का आना-जाना लगा रहता है । उक्त कार्यालय में दो आधार सेंटर भी संचालित है । आधार केंद्र होने की वजह से दर्जनों छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक आधार सुधार एंव अपडेट कार्य के लिए यहां आते हैं। शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- तालझारी बीआरसी भवन जर्जर, हादसे की बढ़ी संभावनाहा...