पीलीभीत, अप्रैल 6 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान बीआरसी दफ्तर में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र मौर्य ने कहा आप सब की आवश्यकता समाज को हमेशा रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन संरक्षक आदेश कुमार शुक्ला अध्यक्ष रामचंद्र लाल गोपेश कुमार शर्मा, अंकित जायसवाल ने किया। जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी, राघवेंद्र गंगवार, जितेंद्र कुमार , भद्रपाल गंगवार, सिम्मी सिंह ,प्रियंका गुप्ता एवं अध्यापक देवदत्त मिश्र, विजय चौधरी,विनीत कुमार,विवेक मिश्रा, सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...