जौनपुर, फरवरी 25 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम बुधवार को बीआरसी परिसर में हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने कहा कि शिक्षण-अधिगम सामग्री केवल पढ़ाने का साधन नहीं बल्कि शिक्षकों के बीच ज्ञान आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम भी है। इससे शिक्षा प्रक्रिया अधिक रोचक और सरल बनती है। शिक्षक डॉ. संतोष तिवारी ने बताया कि शिक्षण सामग्री के जरिए शिक्षक अपने ज्ञान, नए विचार और श्रेष्ठ शैक्षणिक प्रयोग साझा कर सकते हैं। एआरपी जंग बहादुर यादव, अखिलेश यादव और राकेश यादव ने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शिक्षण सामग्री के साथ डेमो प्रस्तुत कर उपयोगिता समझाई। प्रस्तुतिकरण देने वालों में मंद्रीका मौर्या, अनुराधा मौर्या, अफसाना बानो, रेनू यादव, प्रियंका यादव, प्रभात मिश्र, प्रणव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.