हरदोई, मार्च 24 -- सांडी। ब्लॉक में 'निपुण भारत मिशन' को गति देने के उद्देश्य से बीआरसी परिसर में उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रेमावती ने कहा कि विद्यालयों की तस्वीर बदलने में समाज की अहम भूमिका होती है। प्रधानों को चाहिए कि वे विद्यालयों के कायाकल्प पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि विद्यालय ही गांव की असली तस्वीर प्रस्तुत करते हैं और नई पीढ़ी के निर्माण का केंद्र हैं। विशिष्ट अतिथि रामजी गुप्ता ने 'ऑपरेशन कायाकल्प' के माध्यम से स्कूलों को आधुनिक व बेहतर सुविधाओं से लैस करने पर जोर दिया और सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता बताई। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ...