सासाराम, जनवरी 28 -- नोखा, एक संवाददाता। प्रखंडस्तरीय निपुण टीएलएम मेला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार सुबह प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित की गई। बीईओ सुमन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में देर शाम तक चले इस मेला का उद्घाटन बीडीओ सुश्री शैफाली, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार, नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह, उपसभापति धनजी सिंह, शिक्षक अनिल कुमार् सिंह, संतोष राय, ददन सिंह, परवेज़ आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड के कुल 17 संकुल संसाधन केन्द्रों में अव्वल स्थान प्राप्त किए बच्चों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...