बीआरसी कौशाम्बी में चौथे दिन एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कौशाम्बी में आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद कौशाम्बी के एसआरजी दिलीप तिवारी व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह का प्रशिक्षण स्थल पर आगमन हुआ। उनके आगमन से प्रशिक्षण में सहभागिता कर रहे शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिलीप तिवारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को प्रेरित करते हुए एफएलएन कार्यक्रम के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालय स्तर पर इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचारपूर्ण गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय 70 संदर्भदाता हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.