रामपुर, अप्रैल 9 -- क्षेत्र के जावेद मांटेसरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने आरटीई शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले फीस प्रतिपूर्ति भुगतान में देरी को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि बीआरसी स्वार द्वारा समय पर डिमांड न भेजे जाने के कारण विद्यालय का भुगतान अब तक लंबित है। प्रधानाचार्य परवेज़ अख्तर ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनके विद्यालय में आरटीई के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान अभी तक विद्यालय के खाते में नहीं पहुंचा है। जानकारी करने पर पता चला कि बीआरसी स्वार की ओर से शासन और जनपद स्तर पर समय से डिमांड प्रेषित नहीं की गई, जिसके चलते बजट जारी होने के बावजूद भुगतान अटक गया।उन्होंने कहा कि भुगतान न मिलने से विद्यालय संचालन में दिक्कतें आ रही हैं और शिक्षकों के वेतन का भुगतान करना भी मु...