लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- धौरहरा, संवाददाता। आधार संशोधन कराने, मोबाइल नम्बर दर्ज कराने के लिए क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बीआरसी पर लगी आधार मशीन करीब छह महीने से बंद है वहीं डाकघर की मशीन भी करीब एक महीने से बंद है। इससे लोग भटक रहे हैं। आधार अपडेट कराने, संशोधन के लिए आधार केन्द्रों को लोग खोज रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के आधार बनवाने के लिए भी लोग परेशान हैं। बच्चों का आधार नामांकन करने, संशोधन के लिए बीआरसी पर शिक्षा विभाग की ओर से मशीन दी गई थी। यह मशीन करीब छह महीने से बंद चल रही है। वहीं डाकघर में लगी मशीन भी करीब एक महीने से बंद है। इससे लोग परेशान हैं। एसडीएम शशीकांत मणि ने बताया आधार मशीनें काम नहीं कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी कर रहे हैं मशीनें क्यों नहीं चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...