चंदौली, जनवरी 30 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां मथेला बीआरसी का जल्द कायाकल्प होगा। इसके धन स्वीकृत हो गयी है। इस दौरान गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी एसपी सहाय और अवर अभियंता विनोद कुमार ने सर्वे किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही 15 लाख की धन स्वीकृति कर सुंदरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चहनियां मथेला बीआरसी भवन के दीवार, छत और फर्श काफी जर्जर हो गया है। इसके मरम्मत के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शाशन को पत्र लिखा था। जिस पर शासन ने भवन के कायाकल्प के लिए पन्द्रह लाख रुपये की धन स्वीकृत किया है। खंड शिक्षा अधिकारी चहनियां एसपी सहाय का कहना है कि शासन से बीआरसी चहनियां के कायाकल्प के लिए 15 लाख स्वीकृत किया गया है, जिसमें छत मरम्मत, दीवार प्लास्टर, फर्श आदि मरम्मत होगा। अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि मथेला बीआरसी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.