औरैया, मार्च 24 -- अजीतमल, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र अजीतमल में प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि गुणवत्ता शिक्षा के लिए एसएमसी की भूमिका अहम है। प्रशिक्षण में शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों आरटीई, निपुण भारत मिशन, विद्यालय विकास योजना, मध्यान्ह भोजन, बालिका शिक्षा व स्कूल सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को विद्यालयों के समग्र विकास और बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...